{"_id":"65a42ec0f145ced6930e6104","slug":"health-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-3697-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 108 में कराया सुरक्षित प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 108 में कराया सुरक्षित प्रसव
Mon, 15 Jan 2024 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बदियाकोट से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाते समय रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 108 के स्टाफ ने रास्ते में सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं। तहसील मुख्यालय से करीब 50 किमी की दूरी पर बसे बदियाकोट गांव की आनंदी देवी पत्नी नरेंद्र सिंह को रविवार को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों की सूचना पर 108 गांव गई और गर्भवती महिला को लेकर सीएचसी के लिए रवाना हुई। गांव से करीब 18 किमी दूर कर्मी विनायक पहुंचने पर महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। एंबुलेंस के ईएमटी त्रिवेंद्र भंडारी और चालक भरत कपकोटी ने रास्ते में एंबुलेंस रोककर सुरक्षित प्रसव कराया। 108 के जिला प्रभारी रोहित जीना ने बताया कि महिला का बेटा हुआ है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। संवाद
विज्ञापन