फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   health news in district.

Bageshwar News: जिला अस्पताल में एनएचएम से तैनात सात स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा समाप्त

Wed, 09 Apr 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 09 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
health news in district.
बागेश्वर। जिला अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से अनुबंध पर कार्यरत पांच स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाएं समाप्त हो गई हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने विभाग को त्यागपत्र सौंप दिए हैं। इसमें बाल रोग विशेषज्ञ, मनोवैज्ञानिक काउंसलर जैसे अहम चिकित्सक शामिल हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपालीबेन मकवाना, मनोवैज्ञानिक काउंसलर पंकज सिंह समेत पांच नर्सिंग अधिकारी काजल जनौटी, दीपा बड़ती, निधि रावत, संतोष भंडारी, दीपा बड़ती ने विभाग को त्यागपत्र सौंप दिया है। डॉ. दीपाली का अनुबंध अस्पताल में अक्तूबर तक का था लेकिन उन्होंने 24 मार्च को ही अपना त्यागपत्र सौंप दिया। हालांकि, विभाग की ओर से अस्पताल में स्थायी विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती हो चुकी है। डॉ. अंकित बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहे हैं। काउंसलर पंकज का एनएचएम में मार्च तक ही अनुबंध स्वीकृत था। अस्थायी नर्सिंग अधिकारियों को शासन की ओर से मेडिकल कॉलेज में स्थायी नर्सिंग अधिकारी पद पर नियुक्तियां दी गईं हैं। इसमें जिला अस्पताल की पांच नर्सिंग अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि अस्पताल में स्थायी चिकित्सक और नर्सिंग अधिकारी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ के रिक्त पद पर स्थायी चिकित्सक की तैनाती की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed