फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   health news in district.

Bageshwar News: सौ फीसदी से अधिक की हुई प्रसव पूर्व जांच

Mon, 24 Mar 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 24 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
health news in district.
बागेश्वर। जिले में गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता अभियान रंग ला रहा है। बीते वर्ष मात्र 49.30 फीसदी गर्भवतियों की जांच कर सका था। इस वर्ष 11 माह में ही 100 फीसदी से अधिक महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ मिला है।
विज्ञापन

दूरस्थ क्षेत्रों से भी गर्भवतियां जांच के लिए अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच रही हैं। गर्भस्थ भ्रूण की सही प्रकार से वृद्धि पर निगरानी के लिए गर्भवती की चार एएनसी जांच की जाती है।
विज्ञापन

गर्भवस्था के दौरान महिला चिकित्सक 12 सप्ताह में पहली, 14-26 सप्ताह में दूसरी, 28-36 सप्ताह में तीसरी और 36 सप्ताह से प्रसव काल तक चौथी जांच करती हैं। जांच के दौरान हिमोग्लोबिन स्तर, एचआईवी, मधुमेह, रक्तचाप आदि परीक्षण किए जाते हैं। वर्ष 2023-24 में स्वास्थ्य विभाग को 4,799 गर्भवतियों की जांच करने का लक्ष्य दिया था। मात्र 2,366 गर्भवतियों की ही प्रसव पूर्व जांच हो सकी थी। इस वर्ष 3,649 गर्भवतियों की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष फरवरी माह में ही 3,675 गर्भवतियों की जांच की जा चुकी है। जांच के बाद गर्भवतियों को 100 आयरन की गोलियां और टीटी इंजेक्शन की दो डोज लगाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि गांव-गांव में स्वास्थ्य कर्मी गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं। मातृ-शिशु सुरक्षा, संस्थागत प्रसव के लिए समय-समय पर शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed