फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Health, education, water issues commotion

स्वास्थ्य, शिक्षा पानी के मुद्दों पर हंगामा

Mon, 09 May 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 09 May 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Health, education, water issues commotion
कपकोट में बीडीसी बैठक में मौजूद प्रमुख और सीडीओ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 क्षेत्र पंचायत की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी को लेकर सदस्यों ने हंगामा काटा। पिछली बैठकों में पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। सीडीओ एसएसएस जंगपांगी ने अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रधानों से कहा कि विकास योजनाओं की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखें। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के माध्यम से गांव की परिसंपत्ति पंजिका तैयार करें।
ब्लाक प्रमुख मनोहर राम की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में हुुई बैठक में समाज कल्याण विभाग के कार्यों पर हुई चर्चा पर प्रधानों ने कहा कि लाभार्थियों को पारिवारिक लाभ की पेंशन वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद भी आज तक नहीं मिली है। बीडीसी सदस्य जोगा सिंह मेहता ने कहा कि उन्होंने शेरी गांव के बुजुर्ग भवान सिंह के पेंशन प्रपत्र विभाग के पास जमा किए थे। लाभार्थी को पेंशन मिलने के बजाए वहां से कागजात ही गुम होने की बात की जा रही है। समाज कल्याण अधिकारीी बीपी सिंह ने बताया कि पेंशन का भुगतान शीघ्र करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


लाभार्थियों को बचत खाते को आधार लिंक कराने के लिए ब्लाक मुख्यालय पर 12 मई को शिविर लगेगा। सीडीओ ने बताया कि सरकारी योजनाओं का भुगतान आन लाइन होना है। अब बैंक खातों का आधार लिंक होना जरूरी है।शिक्षा विभाग पर हुई चर्चा के दौरान कर्मी के सदस्य नंदन सिंह ने कहा कि आदर्श राइंका कर्मी में शिक्षकों की संख्या बढ़ने के बजाए घटा दी है। डीईओ (बेसिक) आकाश सारस्वत ने बताया कि 25 मई तक एलटी और प्रवक्ताओं की तैनाती होनी है इसके बाद भी जहां पद खाली रहेंगे, उन्हें अतिथि शिक्षक से भरा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श स्कूलों को मिल रहे सहयोग पर पंचायत प्रतिनिधियों का आभार जताया। पुड़कुनी के प्रधान आनंद मेहता ने हरसीला पुड़कुनी और कपकोट के प्रधान पूरन कपकोटी ने कपकोट दूणी सड़क समेत सदस्यों ने लोनिवि द्वारा सड़कों में भरे मलबे को शीघ्र हटाने, ब्लाक प्रमुख ने एडीबी की ओर से हो रहे सड़कों के डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। लीती के प्रधान आनंद प्रसाद ने एडीबी के कार्यों पर नाराजगी जताई। सीडीओ ने लोनिवि को सड़कों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सदस्यों ने स्कूलों में शौचालयों की दशा सुधारने, बघर के सदस्य शेर सिंह बिष्ट ने बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने, ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख हरीश शाही और ग्राम प्रधान भुवन शाही ने लघु सिंचाई की असों लिफ्ट योजना शीघ्र संचालित करने, बसकूना के प्रधान सुुरेश मेहता ने गत वर्ष की आपदा में ध्वस्त बसकूना संपर्क रास्ते का शीघ्र पुनर्निर्माण करने और तीन महीने से चीनी की आपूर्ति नहीं होने की शिकायत की।
डीपीआरओ पूनम पाठक ने पंचायतीराज व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के अधिकारों पर विस्तार से बताया। बैठक का संचालन बीडीओ विपिन चंद्र पंत ने किया। वहां सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, विधायक प्रतिनिधि चामू देवली, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख गोकुल पंचपाल, तहसीदार पूरन बिष्ट, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रधान और बीडीसी सदस्य मौजूद थे। 


आधार के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत
कपकोट(बागेश्वर)। बघर के बीडीसी सदस्य शेेेर सिंह बिष्ट ने सदन में आधार कार्ड बनाने के काम पर लगी एजेंसी उपभोक्ताओं से 100-100 रुपये वसूलने की शिकायत की। मामले की तुरंत जांचकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सीडीओ एसएसएस जंगपांगी ने कहा कि आधार कार्ड निशुल्क बनते हैं। प्रशासन के माध्यम से इसकी जांच करवाई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed