फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Health

कोरोना फिर पसार रहा पैर, जिले में मिले पांच संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Health
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। जिले में पांच संक्रमित मिले हैं जिन्हें एक सप्ताह के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है। संक्रमण की बढ़ती दर को देखते हुए डीएम रीना जोशी ने अधिकारियों की बैठक लेकर टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। कोविड गाइडलाइन का स्वयं पालन कर लोगों से भी पालन करवाने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन

मानसून काल में सर्दी, बुखार और वायरल फीवर के साथ कोविड संक्रमण भी दिखने लगा है। जिला अस्पताल में आए मरीजों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने पर पांच लोगों में कोरोना पाया गया। उन्हें होम आइसालेट कर दिया गया है। डीएम ने जिला कार्यालय में कोविड संक्रमण के संबंध में बैठक लेकर हर वर्ग में शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए कहा। उन्होंने दूसरी डोज से वंचित लोगों को चिह्नित कर आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम के माध्यम से कैंप लगाकर टीकाकरण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

18 से 59 आयु वर्ग व 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को शत प्रतिशत प्रीकॉशन डोज लगाने, विद्यालयों में जाकर बच्चों का टीकाकरण कराने और कोरोना की सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक करने और गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए कहा। डेंगू और मलेरिया के खतरे को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों को पाटने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित फागिंग व दवा का छिड़काव करने के निर्देश नगरपालिका को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि जिले में मिले कोविड के केस माइल्ड स्तर के हैं। उन्हें होम आइसोलेट करने के साथ कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। बैठक में एसपी अमित श्रीवास्वत, सीडीओ संजय सिंह, एडीएम सीएस इमलाल, डीडीओ संगीता आर्या, एसडीएम हरगिरि, राजकुमार पांडे, मोनिका, डिप्टी सीएमओ डॉ. एनएस टोलिया, डॉ. प्रमोद जांगपांगी, ईओ सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed