फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   he people in the non-stop, the road cleaning of the road

काफली गैर पड़ाव में लोगों ने स्वयं की सड़क की सफाई

Sun, 16 Apr 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 16 Apr 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
he people in the non-stop, the road cleaning of the road
काफलीगैर पड़ाव में सड़क की सफाई करते लोग।  - फोटो : अमर उजाला
 काफली गैर पड़ाव में क्षेत्र के लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों और दुकानों के आसपास जमा कूड़े की सफाई की गई। सड़क में जमा मलबा भी साफ किया गया। 
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य रवि करायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल रौतेला के नेतृत्व में क्षेत्र के जागरूक लोगों ने रविवार को काफलीगैर पड़ाव में सफाई अभियान चलाया। अभियान में व्यापारियों ने भी इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। लोगों ने दुकानों और घरों के आसपास पड़े कूड़े और सड़क में पड़े मलबे को भी साफ किया। लंबे समय से सड़क की सफाई नहीं होने से सड़क में रेत और रोड़ी जमा हो गई थी। 
विज्ञापन



वाहन चलने में धूल उड़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस अभियान में व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन रौतेला, प्रधान नवीन, दरवान, ठाकुर, कमल, दीवान सहित सभी व्यापारी शामिल थे। जिला पंचायत सदस्य रवि करायत ने कहा कि कस्बे में हर माह स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। कस्बे में स्वच्छता रहे इसके लिए लोगों और व्यापारियों को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed