{"_id":"58863b324f1c1b5c02cf428f","slug":"he-also-made-a-practice-of-recognizing-sign-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेटों को सांकेतिक भाषा पहचाने का अभ्यास कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेटों को सांकेतिक भाषा पहचाने का अभ्यास कराया
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी के 81 उत्तराखंड बटालियन का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण जारी है। पीजी कालेज बागेश्वर में चल रहे प्रशिक्षण के तहत सोमवार को कैडेटों को दुश्मन की स्थिति का अनुमान लगाने, दिशाओं का ज्ञान और सांकेतिक भाषा को पहचानने का अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण के पहले सत्र में सेना के प्रशिक्षकों द्वारा अलग-अलग टोली में कैडेटों की नियमित कक्षाएं संचालित की गईं। इसमें लड़ाई के दौरान दुश्मन की स्थिति का अनुमान लगाने की विधि, दिशाओं का ज्ञान, लड़ाई के दौरान प्रयोग में आने वाली सांकेतिक भाषा का अभ्यास आदि की जानकारी कमांडेंट ले.कर्नल रितेश अग्रवाल, एनसीसी अधिकारी ले.डा.एसएस धपोला के नेतृत्व में दी गई।
दूसरे सत्र में कमांडेंट कर्नल रितेश अग्रवाल ने सेना में अधिकारी बनने के लिए होने वाले साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया में पूछ जाने वाले प्रश्नों की जानकारी दी। रात्रिकालीन सत्र में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रशिक्षण में डिप्टी कमांडेंट ले.कर्नल सुमित पंत, ले.डा.एसएस धपोला, एमसी उप्रेती, कैलाश अंडोला, टीओ गोविंद लोहिया, सूबेदार मेजर एमके साही, सूबे.डीबी राना, एसएओ तारा दत्त जोशी, एओ डीसी आर्या, आशीष डोभाल, गणेश सिंह, एमसी भट्ट, संजय, महेश आदि लोग प्रतिभाग कर रहे हैं।