{"_id":"60b6761d8ebc3e958715ec59","slug":"havildar-jagat-s-funeral-with-military-honors-bageshwar-news-hld4262773103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार जगत की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवलदार जगत की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि
विज्ञापन
बागेश्वर। 3 नागा रेजीमेंट में कार्यरत जिले के पपोली निवासी हवलदार जगत सिंह पपोला (40) का लखनऊ स्थित सरकारी आवास में करंट की चपेट में आने से निधन हो गया। मंगलवार को सरयू संगम में सैन्य सम्मान के उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पपोली निवासी ठाकुर सिंह के पुत्र हवलदार जगत सिंह पपोला 3 नागा रेजीमेंट में लखनऊ में तैनात थे। रविवार को करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर सेना के वाहन से गांव पहुंचा। बागेश्वर के सरयू संगम में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके भाई गोकुल सिंह ने दी। अल्मोड़ा से आई 13 सिख रेजीमेंट की टुकड़ी ने पार्थिव शरीर को सशस्त्र सलामी दी।
इससे पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) जीएस रावत, तहसीलदार नवाजिश खलीक, पुलिस उपाधीक्षक विपिन चंद्र पंत, सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरसी तिवारी, कोतवाल डीआर वर्मा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू और सैन्य अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए।