फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Harshvardhan Appointed Prime Minister In School

हर्षवर्धन-प्रिया प्रधानमंत्री और आनंद-शैली बने सेनापति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Harshvardhan Appointed Prime Minister In School
बागेश्वर के विवेकानंद इंटर कॉलेज में अतिथियों के साथ छात्र संसद के पदाधिकारी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेेरा में छात्र संसद का गठन किया गया। छात्र संसद में हर्षवर्धन पांडेय प्रधानमंत्री और आनंद सिंह सेनापति बनाए गए। कन्या भारती के लिए प्रिया बिष्ट को प्रधानमंत्री और शैली मलड़ा को सेनापति चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

छात्र संसद में मनीष चौबे उप प्रधानमंत्री, कमल टंगड़िया उप सेनापति, धीरज उपाध्याय अनुशासन प्रमुख, गौरव चौबे अनुशासन सहायक बने। कन्या भारती के लिए सुमन नेगी को उप प्रधानमंत्री, प्रियंका टाकुली को उप सेनापति, काजल भट्ट को अनुशासन प्रमुख और तनुजा बिष्ट को सहायक अनुशासन प्रमुख चुना गया। प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपाल ने पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने को कहा। वहां पर पूर्व प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, हीरा सिंह मेहरा, उत्तम सिंह टाकुली, खेम सिंह, शंकर रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed