फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Harish Rawat Adresses Rally in Kapkot

एक साल में रिक्त पद भरे जाएंगे, हर साल सृजित होंगे दस हजार पद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Harish Rawat Adresses Rally in Kapkot
बागेश्वर के कपकोट में कांग्रेस की सभा में उमड़े लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कांग्रेस प्रदेश चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार बनने पर एक साल के भीतर रिक्त पदों को भरने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि हर साल 10 हजार नए पद सृजित किए जाएंगे। बेरोजगारों को सरकार बेरोजगारी भत्ता देगी।
विज्ञापन

कपकोट के केदारेश्वर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने सरकार पर चौतरफा हमले किए। कहा कि मुख्यमंत्री 24 हजार पदों पर भर्ती की बात कर रहे हैं। जब तक रिक्त पदों की विज्ञप्ति निकालेंगे, तब तक सरकार टोटिलि (गिर) हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पिछली सरकार ने 32 हजार सरकारी नौकरियां दीं। भाजपा यदि 3200 नौकरियां देने का प्रमाण दे दे तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। रावत ने कहा कि सरकार बनते ही प्रत्येक उपभोक्ता को सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। राजकोष बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। छह माह बाद दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। धीरे-धीरे बिजली मुफ्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी देने के लिए नियम बनाया जाएगा। कम समय में रिटायर होने वाले पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दी जाएगी। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए डीएम की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावत ने कहा कि उनकी सरकार ने बुजुर्गों के लिए पौष्टिक आहार की योजना लागू की। बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराने की योजना चलाई, पुरोहित, पंडित, जगरिया, भगरिया, लोक कलाकारों की पेंशन लगाई। भाजपा की सरकार ने सारी योजनाएं बंद कर दीं। नंदा, गौरा योजनाओं का कचूमर निकाल दिया। इस योजना को पुराने स्वरूप में लाया जाएगा। सभा में पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने भी भाजपा पर जमकर वार किए। कांग्रेस के जिला प्रभारी अजय पासवान, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी समेत
177 पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
कपकोट। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में कांग्रेस ने कपकोट में इंदिरा प्रियदर्शनी सम्मान समारोह का आयोजन कर 177 पूर्व सैनिक/शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और तत्कालीन थल सेनाध्यक्ष मानेकशॉ के हौसेले के बल पर दुनिया के नक्शे में बांग्लादेश नाम से एक नया देश आया। वर्ष 1971 की लड़ाई की 50वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस देशभर में पूर्व सैनिकोें, वीरांगनाओं को सम्मानित कर रही है।
भाजपा को सरकार चलानी नहीं आती: यशपाल
कपकोट। हाल में फिर से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने भाजपा पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि यह जुमलेबाजों की सरकार है। भाजपा के लोगों को सरकार चलानी नहीं आती है। कहा कि वह जब भाजपा की सरकार में थे, तो भाजपा के नेताओं से कहा करते थे कि आप लोगों को सरकार चलानी नहीं आती, तो भाजपा नेता स्वीकारते थे कि हम लोगों का विपक्ष में प्रदर्शन अच्छा रहता है। यशपाल ने जनता से कहा कि भाजपा विपक्ष के लायक है, इनको एक बार फिर से विपक्ष में बिठाओ। कहा कि रोजगार देने के नाम पर भी सरकार ने जनता को गुमराह किया। कहा कि भाजपाई कोई नारा ठोक लें, इनकी एक नहीं चलने वाली है। जनता भाजपा को बेदखल करने जा रही है।
खूब दिखी हरीश-यशपाल की केमिस्ट्री, रावत को सीएम बोल गए आर्य
कपकोट। कपकोट दौरे में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली। मंच पर पहुंचे रावत और यशपाल आर्य को लोग फूल माला पहना रहे थे। रावत ने स्वयं की माला यशपाल आर्य के गले में डाल दी। इस पर यशपाल ने हरीश रावत का झुककर अभिवादन किया। रावत ने अपने संबोधन में कहा कि यशपाल आर्य ने लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस चुनी। मंत्री पद ठुकराया। यशपाल आर्य ने अपने संबोधन में हरीश रावत की सरकार के कार्य गिनाए। रावत को पूर्व मुख्यमंत्री के स्थान पर मुख्यमंत्री कह गए। फिर संभलते हुए कहा कि उनके मुंह से रावत के लिए मुख्यमंत्री शब्द निकला है। उनका फिर से मुख्यमंत्री बनना तय है। इस पर भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनकी बात का स्वागत किया।

आज टोटिलि नहीं करोगे तो कब करोगे
कपकोट। रावत ने कहा कि भाजपा की सरकार ने महंगाई आसमान पहुंचा दी है। खाने का तेल दो सौ रुपया लीटर हो गया है। दाल, सब्जी सब महंगी हो गई है, आज इस सरकार को टोटिलि (गिराओगे) नहीं तो कब गिराओगे। इस पर भीड़ ने ताली बजाकर रावत की बातों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed