फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Happy people in the village

पहले दिन मनाया जश्न दूसरे दिन से नहीं आई बस

Sun, 18 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Sun, 18 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Happy people in the village
गांव में बस पहुंचने से खुश लोग - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। कांडा तहसील के सुदूर कमस्यार घाटी के अठपैसिया में 13 सितंबर को रोडवेज की बस आने की खुशी दूसरे दिन ही काफूर हो गई। यहां घोड़ागाड़ के पास के दो तेज मोड़ इस रूट पर बस चलाने में बाधक बने। कमस्यारघाटी के लोग दिल्ली से भद्रकाली मंदिर गेट तक आने वाली रोडवेज बस को अठपैसिया तक चलवाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


13 सितंबर की शाम एक बस वहां पहुंच भी गई। बस के गांव पहुंचते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बस चालक और परिचालक का माल्यार्पण किया। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत ने कहा कि बस के संचालन से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। वक्ताओं ने विधायक ललित फर्स्वाण का आभार जताया लेकिन दूसरे दिन 14 सितंबर से बस आनी बंद हो गई।
विज्ञापन


जिस कारण लोगों को अब पहले की तरह ही पांच से सात किमी पैदल चलकर भद्रकाली मंदिर गेट पर जाना पड़ रहा है। इसमें उन्हें कई परेेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। रोडवेजकर्मियों का कहना है कि कांडा रावतसेरा बांसपटान सड़क के घोड़ागाड़ के पास दो मोड़ काफी खतरनाक हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण बस आसानी से पास नहीं हो पा रही है। सड़क की हालत ठीक होने पर ही बस का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावत ने बस का संचालन शीघ्र सुचारु करने की मांग की है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण सड़क नहीं सुधरी है। उन्होंने कहा कि इस सड़क से बांसपटान होकर सेराघाट तक बसेें चलनी चाहिए। इससे क्षेत्र के लोगों को खासी सुविधा होगी। वहीं विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि सड़क की दशा सुधारने के लिए लोनिवि को कड़े निर्देश दिए गए हैं। जल्दी ही क्षेत्र में बस सेवा नियमित हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed