{"_id":"5703ef354f1c1b7632c81149","slug":"half-of-half-the-market-in-the-market-cleaning-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे बाजार में सफाई आधे बाजार में गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे बाजार में सफाई आधे बाजार में गंदगी
ब्यूरो, अमर उजाला, कौसानी (बागेश्वर)।
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
कचरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं स्विट्जरलैंड कहे जाने वाला कौसानी दो जिलों में शामिल होने का खामियाजा भुगत रहा है। हालात यह है कि प्रमुख पर्यटन केंद्र होने के बावजूद यहां पर सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। आधे बाजार में सफाई तो आधे बाजार में गंदगी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
कौसानी की खूबसूरती को देखने के लिए हर साल देश-विदेश से हजारों पर्यटक आते हैं। लेकिन, प्रमुख पर्यटन स्थल होने के बाद भी यहां पर पर्यटकों केे लिए उचित सफाई तक की व्यवस्था नहीं है। यह अव्यवस्था कौसानी बाजार के दो जिलों में शामिल होने की वजह से अधिक है। कौसानी कस्बे की सफाई व्यवस्था का जिम्मा जिला पंचायत के पास है।
विज्ञापन
बागेश्वर जिला पंचायत की ओर से यहां पर नगर की सफाई के लिए कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। लेकिन, अल्मोड़ा में आने वाले आधे बाजार में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे व्यापारियों को तो हर दिन परेशानी होती ही है, पर्यटकों को भी गंदगी से दो-चार होना पड़ता है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल, पार्क और सड़कों के किनारे की नालियां कूड़े से पटी हुई हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र की जनता और व्यापारी कई बार सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्र की जनता ने प्रशासन से शीघ्र पूरे बाजार क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
वहीं, इस संबंध में बागेश्वर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कौसानी बाजार की सफाई व्यवस्था के लिए जिला पंचायत की ओर से कर्मचारी तैनात किए गए हैं। कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन सफाई कर कूड़ा निस्तारण किया जाता है।