{"_id":"5d87ac248ebc3e93d22901dd","slug":"haldwani-accused-of-kidnapping-teenager-arrested-bageshwar-news-hld3576840126","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण का आरोपी हल्द्वानी से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के अपहरण का आरोपी हल्द्वानी से गिरफ्तार
विज्ञापन
हल्द्वानी से गिरफ्तार कपकोट निवासी किशोरी के अपहरण का बरेली निवासी आरोपी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुलिस टीम ने शनिवार रात किशोरी के अपह्रता को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के चंगुल से कपकोट निवासी किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया।
कपकोट क्षेत्र की किशोरी 13 सितंबर को लापता हो गई थी। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी को खोजने की मांग की थी। पुलिस ने थाना कपकोट में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश पर कपकोट के प्रभारी एसओ खुशवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर किशोरी को ट्रेस कर रही थी। लोकेशन के आधार पर शनिवार रात हल्द्वानी बस अड्डे से पुलिस ने अपह्रता युवक के साथ किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि यूपी बरेली के मोहल्ला गड़ैया बड़ी वमनपुरी निवासी आकाश रस्तोगी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने आरोपी को बागेश्वर न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया, जबकि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। पुलिस टीम में एसआई सुष्मिता राणा, कांस्टेबल प्रकाश सिंह, शंकर राम आदि रहे।