{"_id":"5e95dc118ebc3e768e08ab79","slug":"hail-damage-to-crops-bageshwar-news-hld3801017181","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च हिमालयी क्षेत्रों के गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च हिमालयी क्षेत्रों के गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
विज्ञापन
कपकोट के चौड़ा गांव में हुई ओलावृष्टि। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में ओलावृष्टि से फसल और सब्जी को व्यापक नुकसान हुआ है। सरयू घाटी के गांवों में भी ओलावृष्टि ने तबाही मचाई है। क्षेत्र प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने एसडीएम प्रमोद कुमार से वार्ता कर नुकसान का आकलन कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
सोमवार शाम और मंगलवार दोपहर में कपकोट के सूपी, तरसालपतियासार, बाछम, डौला, तीख, बदियाकोट, किलपारा, कुंवारी, भनार, लीती, झूनी, खलझूनी, मिकलाखलपटा, चौडास्थल, चौडा, हरकोट और शामा के रातिरकेटी, गोगिना, कीमू, लाहूर, मल्लखाडुगरचा, पिंडर घाटी के खाती और मल्लादानपुर में ओलावृष्टि से फसल और सब्जी को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
ओलावृष्टि से मिर्च, लहसुन, आलू, बैगन, मटर, धनिया, प्याज के साथ ही गेहूं और जौ की खड़ी फसल चौपट हो गई है। झूनी के प्रधान कुंदन दानू, खाती के प्रधान कैलाश दानू, सूपी की प्रधान हेमा टाकुली ,सोनू दानू, पुष्पा दानू, कैलाश कोरंगा, दर्शन कार्की, मनोहर राम, सोनू कोश्यारी ने कहा है कि किसानों की सारी मेहनत पर पानी फिर गया है।