फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gvl goddess statues honor life

देवी ग्वल की मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा

Thu, 12 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Thu, 12 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Gvl goddess statues honor life

 चखतरी, कपकोट बाजार और परमटी गांव में रह रहे बिष्ट परिवारों द्वारा चखतरी में नवनिर्मित देवी ग्वल मंदिर में बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रों के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। मंदिर में गृह प्रवेश, हवन यज्ञ किया गया। इससे पहले मूर्तियों की ढोल-नगाड़ों के साथ कपकोट बाजार से मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। मंहिलाओं ने कलशयात्रा निकाली।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह बिष्ट परिवारों से जुड़े महिला-पुरुष ढोल नगाड़ों के साथ कपकोट बाजार के गोविंद बिष्ट के घर में जमा हुए। इसके बाद देवी ग्वल की मूर्तियों को डोली में रखककर सरयू तट पहुंचे वहां मूर्तियों को स्नान कराया। महिलाओं ने तांबे के कलशों में सरयू का पवित्र जल भरा।
विज्ञापन


शिव मंदिर की परिक्रमा के बाद वह चखतरी स्थित मंदिर पहुंचे। यहां पंडित पूरन चंद्र जोशी, चंद्र शेखर जोशी, जर्नादन जोशी और विपिन चंद्र जोशी ने वैदिक मंत्रों से मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा की। यहां आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने देवी ग्वल से सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मुख्य रूप से अवकाश प्राप्त शिक्षक राम सिंह बिष्ट, चंचल सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र सिंह बिष्ट, जमन सिंह बिष्ट, मंगल बिष्ट, गोविंद बिष्ट, गोपू बिष्ट, आनंद बिष्ट, विशन बिष्ट, डा. विनोद बिष्ट, देवकी बिष्ट, पुष्पा बिष्ट, सुशीला बिष्ट,  हरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, कुंवर सिंह बिष्ट, प्रवीण बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, बीएस कर्म्याल, देवकी, गीता बिष्ट, शीला, खष्टी, तुलसी, हंशी, मान सिंह और दलीप सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।


जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस युवा नेता और बीडीसी सदस्य महिमन गढ़िया ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed