{"_id":"57bf33534f1c1ba74bd4f1e7","slug":"guest-teachers-oppose-reappointments","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट टीचरों की दोबारा नियुक्ति का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट टीचरों की दोबारा नियुक्ति का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने स्थायी नियुक्ति के लिए एक बार फिर आवाज मुखर कर दी है। प्रशिक्षित बेरोजगारों ने गेस्ट टीचरों को दोबारा नियुक्ति का भी पुरजोर विरोध करते हुए इसके खिलाफ न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है। प्रशिक्षित बेरोजगारों का कहना है कि यदि गेस्ट टीचरों की नियुक्ति करनी है तो सरकार को नए सिरे से विज्ञप्ति जारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को सौंपे ज्ञापन में प्रशिक्षित बेरोजगार मनोज पांडेय, नरेश भट्ट, रमेश कुमार, दीप चंद्र, गौरव कुमार, जगदीश चंद्र, हेमा पांडे, जानकी भट्ट, भावना, ममता आदि प्रशिक्षित बेेरोजगारों ने कहा है कि प्रदेश में एक लाख प्रशिक्षित बेरोजगार हैं।
विज्ञापन
जो अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। लेकिन सरकार को उन्हें रोजगार देने की चिंता नहीं हैं। सरकार केवल छह हजार गेस्ट टीचरों को देख रही है। प्रशिक्षितों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गेस्ट टीचरों को दोबारा नियुक्ति दी गई तो कोर्ट की शरण में जाएंगे और सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेंगे।
विज्ञापन
प्रशिक्षितों का कहना है कि यदि सरकार को गेस्ट टीचरों की नियुक्ति करनी है तो नए सिरे से विज्ञप्ति निकाली जाए। ताकि सभी प्रशिक्षितों को आवेदन करने का मौका मिल सके।