बागेश्वर। जीआईसी भटखोला का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर गांव के पंचायत घर में आयोजित किया गया। शिविर के समापन में प्रधानाचार्य एसएन गौतम ने युवाओं से स्वच्छता, अनुशासन, समय पालन का आह्वान किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी नंदकिशोर टम्टा ने शिविर के दौरान की आख्या प्रस्तुत की।
बताया कि प्रात:कालीन सत्र में श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। सायंकालीन बौद्धिक सत्र में स्वयं सेवियों को देश, समाज की चुनौतियों से अवगत कराया गया। अतिथि के रूप में आमंत्रित पीटीए अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, एसएमसी अध्यक्ष बसंत लाल टम्टा अतिथियों ने स्वयं सेवियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान गोविंद लोहिया, एनसी आगरी, गोकुल चंद्र आदि रहे। इधर कपकोट में जीआईसी कन्यालीकोट का एनएसएस शिविर रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इसका समापन एक जनवरी को होगा। ब्यूरो