{"_id":"5f1591d18ebc3e9f6c3548d4","slug":"grasshoppers-reached-bageshwar-bageshwar-news-hld3903446107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर पहुंचा टिड्डी दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर पहुंचा टिड्डी दल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। टिड्डी दल ने बागेश्वर जिले में प्रवेश कर लिया है। भोलनानाघर और काफलीगैर में टिड्डी दल दिखने के बाद कृषि वैज्ञानिकों और किसानों ने धुआं लगाकर और शोर मचाकर टिड्डी दल को भगाया। हालांकि दल के छोटा होने से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य ने बताया कि टिड्डी दल की लोकेशन जिले के भोलनानाघर और काफलीगैर में ट्रेस की गई है। टिड्डी दल देखे जाने के बाद कृषि वैज्ञानिकों और किसानों ने धुआं और शोर के माध्यम से फिलहाल दल को भगा दिया है।
टिड्डी दल झुंड में होने के बजाय बिखरा हुुआ था। जिसे भगाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। दल के छोटा होने से किसानों की फसल को नुकसान नहीं हुआ है। रात होने की वजह से फिलहाल टिड्डी दल का खतरा नहीं है। फसल को बचाने के लिए क्लोरोपाइरिफास रसायन का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
कृषि विभाग ने टिड्डी दल के जिले में पहुंचने के अंदेशे को देखते हुए कृषि रक्षा अधिकारी नवीन जोशी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. कमल पांडे, ब्लॉक प्रभारी, न्याय पंचायत प्रभारियों को अलर्ट कर रखा था। कृषि और उद्यान कर्मचारी किसानों को टिड्डी दल से बचाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए धुंआ करने, टिन, ड्रम और थाली की मदद से शोर करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बताया है कि मंगलवार सुबह से जिले में टिड्डी दल को रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा।