{"_id":"56db2a174f1c1b032d8b4dc7","slug":"gramya-released-seven-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम्या के लिए सात करोड़ रुपये अवमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम्या के लिए सात करोड़ रुपये अवमुक्त
bageshwar, Uttarakhand, India
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जलागम परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल ने कहा कि कपकोट ब्लॉक में ग्राम्या के तहत फेस टू में 43 गांव चयनित हैं। इसके तहत 10.31 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। जिसमें से शासन ने सात करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। स्वीकृत बजट में से विभाग ने 4.55 करोड़ रुपये खर्च भी कर दिए हैं।
विज्ञापन
कुंजवाल ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में पत्रकार वार्ता की। बताया कि 30 गांवों में योजना बन गई हैं। इनमें से 12 तालाब, 250 हेक्टेयर क्षेत्र में वनीकरण, 50 गौशालाएं बन रहे हैं। कृषि के लिए महिलाओं को बीज उपलब्ध कराने समेत प्रशिक्षण दिया गया। गूल, सिंचाई, टंकियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिला समूह कृषि के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही हैं। इससे पलायन पर अंकुश लगेगा। मुख्यमंत्री पलायन को रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कुंजवाल ने कहा कि केंद्र ने राज्य के बजट में कमी कर दी है।
विज्ञापन
जिसका असर विकास कार्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रेल लाइन के निर्माण की कई बार घोषणा कर दी है। केंद्र सरकार ने रेल बजट में उत्तराखंड की भारी उपेक्षा की है। वहां ग्राम्या के उपपरियोजना निदेशक आरके सिंह, यूनिट अधिकारी एमसी भट्ट थे।