फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Governor Koshyari In Bageshwar

पैतृक गांव पहंचे राज्यपाल कोश्यारी का हुआ भव्य स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Governor Koshyari In Bageshwar
नामतीचेटाबगड़ गांव में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिस जवान - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। महाराष्ट्र के राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का पैतृक गांव नामतीचेटाबगड़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल बनने के बाद पहली बार गांव आ रहे कोश्यारी के स्वागत में ग्रामीणों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कोश्यारी भी अपनों के बीच बेहद खुश दिखे और उन्होंने अपने संबोधन में बचपन के दिनों की यादों को साझा किया।
विज्ञापन

राज्यपाल कोश्यारी शुक्रवार को पिथौरागढ़ से रवाना होकर शाम अपने गांव नामतीचेटाबगड़ पहुंचे। उनके स्वागत के लिए ग्रामीण और प्रशासन के लोग मौजूद थे। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया, डीएम विनीत कुमार और एसपी अमित श्रीवास्तव ने गांव में उनका स्वागत किया। ग्रामीणों की ओर से आयोजित समारोह में कोश्यारी ने सभी लोगों को दीप पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वह वर्षों के बाद अपने गांव में दीपावली मना रहे हैं। ग्रामीणों से मिले प्यार से अभिभूत कोश्यारी ने बचपन के साथियों को याद किया और उनके साथ बिताए पलों की यादों को ताजा किया। उन्होंने कहा कि वे गांव से पिथौरागढ़ तक की पैदल यात्रा करते थे। माता-पिता ने खेती करना सिखाया था, लेकिन मां भगवती की कृपा और जनता के आशीर्वाद ने विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक के पदों पर सेवा करने का मौका दिया। कहा कि वह मां भगवती का आशीर्वाद लेने गांव आए हैं। उन्होंने पहाड़ की संस्कृति और सभ्यता को बचाने में जुटी महिलाओं के कार्यों की सराहना की। युवाओं को पारंपरिक खेती की ओर ध्यान देने को कहा। उन्होंने क्षेत्र में कीवी, मशरूम उत्पादन से आय अर्जन करने के साथ युवाओं को प्रोत्साहित कर रहे काश्तकारों को आदर्श बताया। कहा कि ऐसे ही लोगों के प्रयास और लगन से पहाड़ों को समृद्ध बनाया जा सकता है। समारोह से वह अपने पैतृक घर गए। जहां परिवार वालों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, विक्रम सिंह शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुमाऊंनी में संबोधित कर जीता लोगों का दिल
बागेश्वर। भगत दा के रूप में लोकप्रिय राज्यपाल कोश्यारी ने सम्मान समारोह में कुमाऊंनी में लोगों को संबोधित कर दिल जीत दिया। उन्होंने राजनीति को कठिन साधना बताया। कहा कि आज के युवा राजनीति की ओर आकर्षित हो रहे हैं, लेकिन उन्हें याद रखना होगा कि राजनीति कठिन साधना हैं। यहां फूलों की माला के साथ जनता की उपेक्षा भी झेलनी पड़ती है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा में ध्यान देने और समाज को नई दिशा दिखाने के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed