फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Government has not removed MSP

सरकार ने नहीं हटाई है एमएसपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Government has not removed MSP
बागेश्वर में वन पंचायत सूचना एवं सलाहकार समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर पहुंचे वन पंचायत सूचना एवं सलाहकार समिति के अध्यक्ष और भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र बिष्ट ने नए कृषि कानूनों को किसानों के हक में बताया है। उनका कहना है कि सरकार ने एमएसपी नहीं हटाई है। किसानों को गुमराह किया जा रहा है। यहां पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

बागेश्वर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नए कृषि कानून किसानों में सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य को नहीं हटाया है। नए कृषि कानूनों से देश के किसानों को भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। कहा कि प्रदेश में सभी किसानों को गन्ने का भुगतान किया गया है। राज्य के पांच लाख किसानों को मदद दी जा रही है। मंडियों को आधुनिक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बेरोजगार और प्रवासी युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा कि प्रदेश की सभी वन पंचायतों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। वन पंचायतें जल संवर्धन, जल संरक्षण पर कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

इससे पहले यहां पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, बागेश्वर की ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष कमल टम्टा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, जिला महामंत्री राजेंद्र परिहार, इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश साह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, मंडल अध्यक्ष रवि करायत, कुंदन परिहार, रमेश तिवारी, हरीश सिंह बिष्ट, मनोज ओली, राम प्रसाद टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed