फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gorillas, protesting against the Centre and Delhi Police

गुरिल्लों ने केंद्र और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की 

Thu, 22 Dec 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 22 Dec 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Gorillas, protesting against the Centre and Delhi Police
धरना देते गुरिल्ले - फोटो : अमर उजाला
लंबित मांगों को लेकर हथियार प्रशिक्षित गुुरिल्लों का तहसील प्रांगण में चल रहा बेमियादी धरना बृहस्पतिवार 2592 वें दिन भी जारी रहा। संगठन के जिलाध्यक्ष शेर सिंह दुबड़िया की अध्यक्षता और राम प्रसाद आर्या के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर में आंदोलन कर गुरिल्लों पर हुए लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की, विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की मार से दिल्ली में संतोष नाम के एक गुरिल्ले की जान चली गई है, जबकि कई घायल हुए हैं। सभी को पर्याप्त मात्रा में मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को गुरिल्लों की कोई फिक्र नहीं है। प्रदेश सरकार उनकी कोई सहायता नहीं कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र गुरिल्लों के संगठन को तोड़ने का षड़यंत्र रच रहा है।
विज्ञापन


जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की धार और भी तेज कर दी जाएगी। सभा के अंत में मारे गए संतोष की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। सभा और धरना देने वालों में रूद्र सिंह धामी, नवीन लोहनी, रमेश जनौटी, जीवन डसीला, रणजीत परिहार, शोबन कनवाल, सुरेंद्र पालनी, उमा शाह, दुर्गा दानू, नारायण राम, द्रोपदी, जानकी और उमेद सिंह नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed