{"_id":"68f7b505821006151204d32f","slug":"goods-worth-rs-3-lakh-burnt-due-to-short-circuit-bageshwar-news-c-232-1-alm1002-135435-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: शॉर्ट सर्किट से तीन लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: शॉर्ट सर्किट से तीन लाख का सामान जला
Tue, 21 Oct 2025 09:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 21 Oct 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन में रविवार देर शाम एक मकान में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि आग लगने के दौरान भवन स्वामी परिवार सहित दीपावली की खरीदारी को बाजार गए थे, नहीं तो बढ़ी घटना घट सकती थी। पुलिस ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है।
भवन स्वामी राजेश कुमार पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि मकान में शाम करीब सवा सात बजे आग लगी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों ने तुरंत विद्युत सप्लाई बंद कर आग बुझाने का प्रयास किया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल अशोक धनखड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। भवन स्वामी ने बताया कि आग से उनका करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ।