फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Golju Sandesh Yatra

गोलज्यू संदेश यात्रा का बागेश्वर और कांडा में भव्य स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Golju Sandesh Yatra
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में गोलज्यू संदेश यात्रा के पहुंचने पर हुआ देव डांगरों का अवतरण। संवाद ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कांडा। अपनी धरोहर संस्था के संयोजन में आयोजित श्री गोलज्यू संदेश यात्रा का बागेश्वर और कांडा में भव्य स्वागत किया गया। बागेश्वर में कुमाऊंनी परिधान में सजी सैकड़ों महिलाओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल श्री गोलज्यू ध्वज के साथ यात्रियों ने नगर के गोलज्यू मंदिर, बागनाथ मंदिर और चंडिका मंदिर में पूजा अर्चना की। कांडा में मंतोली स्थित गोलू मंदिर में यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अपनी सभ्यता, संस्कृति और धरोहर बचाने के उद्देश्य से मुनस्यारी के वर्तीधार से शुरू हुई गोलज्यू संदेश यात्रा बुधवार दोपहर कांडा के मंतोली स्थित गोलू मंदिर पहुंची। अपनी धरोहर संस्था के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईजी गणेश सिंह मर्तोलिया और यात्रा में शामिल लोगों ने मंदिर में पूजा की। मंदिर परिसर में ढोल, नगाड़ों की थाप पर देव डांगरों का अवतरण हुआ। मंदिर में भंडारे के बाद यात्रा बागेश्वर रवाना हुई। शाम को जिला आयोजन समिति ने पूर्व आईजी गणेश सिंह मर्तोलिया, विजय भट्ट, भुवन कांडपाल, अशोक लोहनी, ललित पंत के नेतृत्व में नगर में निकली यात्रा का भागीरथी में गोलज्यू के जयकारे के साथ स्वागत किया। महिलाओं ने पुष्प वर्षा की। इसके पश्चात यात्रा भगवान बागनाथ के मंदिर पहुंची। जहां पूजा के बाद यात्रा मां चंडिका मंदिर पहुंची। चंडिका मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन हुए। स्थानीय श्रद्धालुओं ने चंडिका मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा बृहस्पतिवार को बागेश्वर से गरुड़ और कौसानी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

यात्रा का स्वागत करने वालों में जिपं अध्यक्ष बसंती देव, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, नंदन सिंह रावल, भगवत रावल, गीता रावल, किशन रावल, एडवोकेट धीरज कोरंगा, उमेश शाह, भूपेंद्र जोशी बबलू, महिपाल भरड़ा, अनिल साह, उमेश शाह, बृज किशोर वर्मा, गणेश रावत, नीरज पांडे, पवन परिहार, हरीश सोनी, चंद्रा उपाध्याय, जया जोशी, रेखा गोस्वामी, नवीन साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ की सभ्यता, संस्कृति, धरोहर को बचाने का प्रयास : मर्तोलिया
बागेश्वर। यात्रा का नेतृत्व कर रहे अपनी धरोहर संस्था के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईजी गणेश सिंह मर्तोलिया ने बताया कि गोलज्यू संदेश यात्रा पहाड़ की सभ्यता, संस्कृति और धरोहर को बचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। गांव छोड़ चुके लोगों को फिर से गांवों से जोड़ना भी यात्रा का उद्देश्य है। यात्रा के जरिए न्यायकारी देवता गोलज्यू को नई पीढ़ी जान सकेगी। यात्रा के दौरान लोगों से बातचीत की जा रही है। राज्य बनने के 22 साल में क्या खोया, क्या पाया इस पर भी लोगों की राय ली जा रही है। कहा कि अपनी धरोहर संस्था सरकार के साथ मिलकर पहाड़ के विकास का खाका खींचेगी। उन्होंने यात्रा के स्वागत में उमड़ रहे लोगों को गोलज्यू के प्रति श्रद्धा का द्योतक बताया।

गरुड़ में भी होगा स्वागत
गरुड़ (बागेश्वर)। गोलज्यू संदेश यात्रा के गरुड़ पहुंचने पर आयोजन कमेटी ने यात्रा का भव्य स्वागत करेगी। संदेश यात्रा में स्थानीय लोग बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करेंगे। आयोजन समिति के हरीश जोशी, व्यापार संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त पांडे, बीडीसी सदस्य शंकर पांडे ने बताया कि गोलज्यू संदेश यात्रा का स्थानीय गोलू मंदिर में भव्य स्वागत किया जायेगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने को कहा है।

बागेश्वर पहुंची गोलज्यू संदेश यात्रा। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर पहुंची गोलज्यू संदेश यात्रा। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

बागेश्वर में गोलज्यू संदेश यात्रा के स्वागत के लिए खड़ी महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर में गोलज्यू संदेश यात्रा के स्वागत के लिए खड़ी महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed