फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Goat and Sheep will also get Aadhaar number

भेड़-बकरियों को भी मिलेंगे आधार नंबर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Goat and Sheep will also get Aadhaar number
कपकोट के बुग्याल में भेड़ चराता भेड़ पालक। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर(दीप सिंह नेगी)। गाय, भैंस की तरह भेड़ और बकरियों को भी शीघ्र आधार नंबर मिलेगा। बागेश्वर पशुपालन विभाग में 1,22,875 टैग पहुंच चुके हैं। शासन स्तर से निर्देश प्राप्त होते ही विभागीय कर्मचारी घर-घर जाकर चार माह से अधिक उम्र के भेड़, बकरियों की ईयर टैगिंग करेंगे। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) में पहले भेड़ों और बकरियों को शामिल नहीं किया गया था। गोवंश और महिष वंशीय पशु ही इसमें शामिल थे। अब भेड़, बकरियों को भी शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन

एनएडीसीपी के तहत पशुओं को इलाज की सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। इसके अलावा पशुओं के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी आसानी से प्राप्त होगा। भेड़ और बकरी का रिकार्ड एनएडीसीपी के पोर्टल पर दर्ज रहेगा। भेड़ों-बकरियों की उम्र और पालने वाले का नाम और पता भी ऑनलाइन रहेगा। भेड़ों-बकरियों को 12 डिजिट का आधार नंबर का छल्ला कान में पहनाया जाएगा। इसके जरिये भेड़-बकरियों के बीमा और लोन की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

खुरपका-मुंहपका के टीके लगेंगे
बागेश्वर। भेड़-बकरियों के आधार नंबर बनने से खुरपका-मुंहपका टीका लगाने में सुविधा मिलेगी। एनएडीसीपी के तहत गोवंश और महिष वंश की तरह भेड़-बकरी को भी टैग लगने के बाद टीके लगाए जाएंगे। साथ ही पशुओं के अन्य रोगों की जांच भी की जाएगी। बागेश्वर में 122875 भेड़-बकरियां हैं। इनमें 1,02,075 बकरी और 20,800 भेड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुग्याल जाने वाले भेड़-बकरियों को मिलेगी पहचान
बागेश्वर। पशुपालक हर वर्ष बुग्यालों में भेड़-बकरियों को चराने ले जाते हैं। इस दौरान पशुओं के खोने की आशंका बनी रहती है। कई पशु बीमार भी पड़ जाते हैं। आधार नंबर मिलने के बाद खोए पशुओं को ढूंढने में आसानी होगी। पशुपालकों के लिए भी यह लाभदायक रहेेगा।

भेड़-बकरियों के आधार नंबर पशु पालन विभाग में आ चुके हैं। शासन स्तर से निर्देश के बाद घर-घर जाकर भेड़-बकरियों के कानों में ईयर टैग लगाए जाएंगे। भेड़-बकरी पालकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। जिले में 80 प्रतिशत गौ और महिष वंशीय पशुओं को आधार नंबर मिल गया है। - डॉ. कमल पंत, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed