{"_id":"bc8d556e6caa5ad1a13251b88da040e6","slug":"gic-s-recent-poor-dewatoli-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी देवतोली भवन के हाल खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी देवतोली भवन के हाल खस्ता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएस डसीला राजकीय इंटर कालेज देवतोली में वर्षों पूर्व निर्मित भवन की छत पर लगी पत्थर की स्लेट गिरने लगी हैं जबकि यहां निर्मित नए भवन की छत टपक रही है।
विज्ञापन
खस्ताहाल भवन दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष ने शासन और शिक्षा विभाग से भवनों का शीघ्र कायाकल्प करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार राजकीय इंटर कालेज देवतोली का मुख्य भवन 1978 में बना था। भवन की छत पर पत्थर के स्लेट लगे हैं। लकड़ी के सड़ जाने के कारण छत के स्लेट अब गिरने लगे हैं जिससे बच्चों और विद्यालय स्टॉफ को खतरा बना है।
विज्ञापन
विद्यालय में दो साल पहले 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो मंजिले भवन की छतें हस्तगत होने से पहले ही टपकनी शुरू हो गई हैं। कमरों पानी आने से पुस्तकालय में रखीं पुस्तकें और कंप्यूटर मशीनों के खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाए हैं। प्रधानाचार्य गणेश गोस्वामी ने कहा कि भवनों की हालत खस्ता होने के कारण यहां पंजीकृत 308 बच्चों को पठन-पाठन में कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष महेश राठौर समेत कई अभिभावकों ने शासन और शिक्षा विभाग से भवनों की मरम्मत की मांग की है।