{"_id":"5a5b95824f1c1b8b268b45d8","slug":"ghughutiya-celebrated-with-pomp","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुघतिया त्यार धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुघतिया त्यार धूमधाम से मनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में घुघुती की माला पहने बच्चे।
- फोटो : amar ujala
जिले के सरयू पार के क्षेत्र में रविवार को घुघतिया त्यार धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने घुघुतों की माला गले में डालकर काले कौव्वा... कहकर कौव्वों को घुघुते खिलाए। सरयू वार के इलाके में यह त्यौहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
जिले के विभिन्न हिस्सों में बंदरों का जबरदस्त बोलबाला है। कपकोट और भराड़ी क्षेत्र में बच्चों ने कौव्वों को घुघुते खाने को बुलाया। कौए तो नहीं आए, लेकिन कौओं की जगह बंदर घुघुते उठाकर ले गए।
विज्ञापन