फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ghingharutola-Jalthakot Road

Bageshwar News: घिंघारुतोला-जल्थाकोट मार्ग पर स्क्रबर और पुलिया बनाने के निर्देश

Sat, 18 Mar 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 18 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ghingharutola-Jalthakot Road
बागेश्वर के जल्थाकोट में लोगों की समस्या सुनतीं डीएम अनुराधा पाल। संवाद - फोटो : बागेश्वर के जल्थाकोट में लोगों की समस्या सुनतीं डीएम अनुराधा पाल। संवाद

विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जल्थाकोट क्षेत्र का भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने घिंघारुतोला-जल्थाकोट सड़क पर स्क्रबर, पुलिया बनाने के निर्देश दिए लोनिवि अधिकारियों को दिए।

डीएम ने जल्थाकोट से चमड़थल के लिए स्वीकृत 8 किमी लंबी सड़क का निर्माण पूर्व के सर्वे के अनुसार करने के निर्देश दिए। कहा कि बंतोली को शीघ्र लिंक मार्ग से जोड़ा जाएगा। डीएम ने जनता की मांग पर जल्थाकोट में सीसी मार्ग, खडंजा मार्ग का प्रस्ताव बनवाने के निर्देश एसडीएम हर गिरी को दिए। ग्राम प्रधान ममता तिवारी ने घिघारुतोला-जल्थाकोट मार्ग पर पुलिया के साथ ही स्क्रबर बनाने की मांग की। डीएम ने पुलिया और स्क्रबर बनाने के लोनिवि अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन



मानकों के अनुसार खनन न होने का मामला उठा
बागेश्वर। क्षेत्र के लोगों ने डीएम के सामने खड़िया खदानों में मानकों के अनुसार कार्य न होने का मामला उठाया। कहा कि खदान संचालक खनन क्षेत्र से पत्थर बेच रहे हैं। आसपास के गधेरों में मलबा डाल दे रहे हैं। खड़िया खदानों में रात में मशीनों से कार्य किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि रात में खनन होता है तो इसकी तत्काल जानकारी राजस्व अधिकारियों को देने को कहा। कहा कि खड़िया खदानों में अवैध गतिविधियां पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रवासी चनर राम ने वर्षाकाल में खनन के मलबे से मकान क्षतिग्रस्त होने का मामला उठाया। डीएम ने एसडीएम को क्षतिग्रस्त मकान की जांच करने के निर्देश दिए। भ्रमण में जिपं सदस्य गोपा धपोला, लोनिवि के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed