फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   getting water sowing, tenants rage

बिन पानी हो रही बुवाई, काश्तकारों में रोष

Tue, 31 May 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Tue, 31 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
getting water sowing, tenants rage
सूखी नहर - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

सरकार कृषि को नए आयाम देने और उपज बढ़ाने के लिए वैैज्ञानिक आधार को अपनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाने के बड़े बड़े दावे कर रही है। बावजूद धौलियापाटा नहर लंबेे समय से पानी के बगैर बंद पड़ी है। किसान सूखी नहर में पानी चलवाने के लिए विभाग और जनप्रतिनिधियों के सामने कई बार फरियाद कर चुके हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। परेशान काश्तकारों ने अब बगैर सिंचाई के ही बुवाई करनी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुलूूूर नदी से बनी एक किमी लंबी धौलियापाटा नहर का जीर्णोद्धार वर्ष 2006-07 में हुआ था। इस नहर से धौलियापाटा, बगराटी, अठपैसिया के काश्तकारों के खेतों की सिंचाई होती है। सिंचाई विभाग ने वर्ष 2015-16 में नहर की मरम्मत कराई थी। नहर के निर्माण में घटिया स्तर की गुणवत्ता अपनाने से नहर लंबे समय बंद पड़ी है। नहर की देखरेख के लिए बेलदार तक नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ नहर की हालत खस्ता है दूसरी तरफ कुलूर नदी में जेसीबी मशीनों के चलने के कारण जलस्तर काफी नीचे चला गया है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि नहर ऊपर तो पानी काफी नीचे हो गया है। इसे ठीक करने में विभाग कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। काश्तकार नहर में पानी चलाने की अब तक कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन विभाग है कि वह सुनता ही नहीं है। जनप्रतिनिधियों से की गई शिकायत का भी कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूर किसानों ने अब बगैर सिंचाई के खरीफ फसलों की बुवाई शुरू कर दी है जबकि शाक भाजी प्रभावित हो गई है। गुस्साए काश्तकारों ने नहर की हालत शीघ्र ठीक नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में पूर्व प्रधान राजेंद्र खाती, सुंदर बनाई, मोहन जोशी, पूरन रौतेला, सुंदर राठौर, पवन खाती, जोगा राम और दुर्गा राम आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed