{"_id":"595bc50a4f1c1b5b338b4acc","slug":"get-signed-online-with-offline","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी प्रवेश हों ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी प्रवेश हों
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने पीजी कॉलेज बागेश्वर के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही पूर्ववत प्रक्रिया भी जारी रखने की मांग की है। छात्रों ने कहा है कि जिले के कई गांवों में संचार की सुविधा नहीं है।
छात्रों ने कहा कि जिला मुख्यालय में भी आए दिन इंटरनेट सेवा बाधित होती रहती है। ऐसे में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से महाविद्यालय में प्रवेश के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्रक्रिया में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष दीपक सिंह गस्याल, राजेंद्र दानू, प्रमोद मिश्रा, अंकित, कृष्णा, पंकज मनराल, राहुल, अखिलेश, अंकुर, मनोज कुमार आदि थे। इधर, प्राचार्य डॉ. एससी पंत ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन पत्र नहीं भर पा रहे हैं, वह महाविद्यालय में आकर प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से हेल्प डेस्क में डॉ. नरेश कुमार से जानकारी लेने को कहा है।