फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   gaurdians and children happy after reopening of school

दोबारा स्कूल खुलने से खुश हुए बच्चे, अभिभावक

Mon, 07 May 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Mon, 07 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
gaurdians and children happy after reopening of school
प्राथमिक तिलसारी में अपने पाल्यों को प्रवेश दिलाने पहुंचे अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
छात्र संख्या के मानक पूरे कर पाने पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने राजकीय प्राथमिक तिलसारी को एक अप्रैल से बंद कर दिया था। इसमें अध्ययनरत बच्चों को प्राथमिक आगर मड़तोली में शिफ्ट कर दिया था लेकिन डीएम के निर्देश पर विभाग ने सोमवार से इस स्कूल को पुन: खोल दिया है। 
विज्ञापन


 शासन के निर्देश पर डीईओ प्रारंभिक ने विकासखंड गरुड़ के दस से कम छात्र संख्या वाले छह प्राथमिक विद्यालय एक अप्रैल से बंद कर दिए थे। इनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिलसारी भी शामिल था। विभाग ने प्राथमिक तिलसारी में अध्ययनरत बच्चों को प्राथमिक आगर मड़तोली में शिफ्ट कर दिया था। तब अमर उजाला ने स्कूल बंद होने, ग्रामीणों की जायज मांग को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


गांव में 1945 में खुले प्राथमिक स्कूल के बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश था। तिलसारी गांव के युवा सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश पांडे, खीमानंद पांडे, महेश पांडे, अनिल पांडे, कमला देवी, सुरेश, भुवन ने कुछ दिन पूर्व डीएम रंजना राजगुरु से इस स्कूल को पुन: खोलने की मांग की थी। ग्रामीणों की जायज मांग को गंभीरता से लेते हुए बंद स्कूल को पुन: खोलने के आदेश डीईओ प्रारंभिक को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने सोमवार से पुन: स्कूल खोल दिया है। एक माह बाद स्कूल पुन: खुलने से ग्रामीण खुश हैं। स्कूल में सोमवार को 16 बच्चों का प्रवेश कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग ने प्राथमिक स्कूलों के विकास के लिए कुछ सोचा होता तो विकासखंड गरुड़ पांच प्राथमिक विद्यालय शायद बंद नहीं होते। उन्होंने विभाग से पुराने शिक्षक की तैनाती प्राथमिक तिलसारी में करानी की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed