फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   gaurav and sumit became district topper

बागेश्वर में गौरव और सुमित बने टॉपर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
gaurav and sumit became district topper
बागेश्वर के विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा में टॉपर गौरव बिष्ट को मिठाई खिलतीं उनकी माता कविता ब? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा के छात्र गौरव बिष्ट ने इंटरमीडिएट में और सुमित सिंह मेहता ने हाईस्कूल में जिला टॉप किया है। दोनों प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में जिले के टॉपर गौरव बिष्ट ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने 500 में से 473 अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर 94 प्रतिशत अंकों के साथ जीआईसी सिरकोट की अंजलि सती रहीं। उन्होंने प्रदेश की मेरिट में आठवां स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा के कमल कांडपाल रहे। उन्होंने प्रदेश की मेरिट में 15वां स्थान प्राप्त किया। चौथे स्थान पर 92 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर कॉलेज कमेड़ी देवी के नीतीश सिंह गढ़िया रहे। उन्होंने प्रदेश की मेरिट में 18वां स्थान प्राप्त किया। पांचवें स्थान पर 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा के रोहित सिंह परिहार रहे। उन्होंने प्रदेश की मेरिट में 24वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

हाईस्कूल में जिले के टॉपर सुमित सिंह मेहता ने 75.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने 500 में से 486 अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर 97 प्रतिशत अंकों के साथ विवेकानंद एचएसएस बीसा नाकुरी की मनीषा रावत रहीं। उन्होंने प्रदेश की मेरिट में छठा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ विवेकानंद वीएमआईसी मंडलसेरा के नीरज सिंह राठौर रहे। उन्होंने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया। चौथे स्थान पर 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ के संजय और विवेकानंद वीएमआईसी मंडलसेरा के गौरव सिंह रावत रहे। उन्होंने प्रदेश की मेरिट में आठवां स्थान प्राप्त किया। पांचवें स्थान पर 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ विवेकानंद वीएमआईसी मंडलसेरा के राजेंद्र सिंह कोरंगा रहे। उन्होंने प्रदेश की मेरिट में आठवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा का रहा जलवा
बागेश्वर। जिले में उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा के छात्र-छात्राओं का जलवा रहा। प्रदेश की टॉप 25 में इंटरमीडिएट के तीन और हाईस्कूल के नौ छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इंटरमीडिएट में गौरव बिष्ट, कमल कांडपाल और रोहित परिहार टॉप 25 में शामिल रहे। हाईस्कूल में सुमित सिंह मेहता, नीरज सिंह राठौर, गौरव सिंह रावत, आयुष मेहरा, हिमानी बिष्ट, दीपक बिष्ट, भानुप्रताप बिष्ट और रिया धामी ने टॉप 25 में जगह बनाई है। प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने बताया कि इस वर्ष सबसे अच्छे परिणाम आए हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed