{"_id":"5ccdee0dbdec22070518c240","slug":"gasoline-pump-dries-wheels-of-vehicles-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप सूखे, वाहनों के पहिये जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप सूखे, वाहनों के पहिये जाम
Sun, 05 May 2019 01:24 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 05 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में तेल समाप्ति का लगा बोर्ड।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति नहीं आने से शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों में ताला लटक गया है। जिन पंपों में तेल मिल रहा है वहां लोगों की लंबी लाइन लग रही है।
डीजल व पेट्रोल के अभाव में शहर के पेट्रोल पंप सूखे हैं। तेल के अभाव में पंपों में ताला लटक गया है। तेल नहीं मिलने से उपभोक्ता पंपों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, उन्हें तेल नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बीते दो दिन से पंपों में तेल नहीं है। लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कई वाहन चालकों ने तेल के अभाव में वाहन खड़े कर दिए हैं। काफी जद्दोजहद के बाद उपभोक्ताओं को डीजल व पेट्रोल मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने शीघ्र डीजल व पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग की है। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा का कहना है कि कुछ पंपों में तकनीकी खराबी के कारण ताला लटका है। वर्तमान में हमारे पास आठ हजार लीटर पेट्रोल व 20 हजार लीटर डीजल का स्टॉक है। जो कि पर्याप्त है। कुछ पंपों में डीजल है लेकिन पेट्रोल नहीं है। शनिवार की सायं तक सभी पंपों में तेल की खेप पहुंचने की संभावना है। रविवार से सभी पंपों में पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध होगा।