{"_id":"57f53ee44f1c1bad2726f866","slug":"garuda-parents-put-the-jam-on-the-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने गरुड़ मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने गरुड़ मार्ग पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
गरुड मार्ग पर जाम लगाने वालों से बात करते एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजीव नवोदय विद्यालय बहुली की समस्याओं से गुस्साए अभिभावकों ने बुधवार को जोरदार नारेबाजी के साथ बागेश्वर-गरुड़ सड़क पर एक घंटे का सांकेतिक जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर एसडीएम फिंचा राम चौहान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से बात कर आश्वासन दिया, इससे संतुष्ट होकर आंदोलनकारियों ने जाम खोल दिया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार राजीव नवोदय विद्यालय बहुली के अभिभावक बुधवार सुबह विद्यालय के सामने बागेश्वर-गरुड़ सड़क में बैठ गए और जाम लगा दिया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय में पूर्णकालिक प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों के कई पद खाली हैं, इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। चयनित स्थल पर विद्यालय भवन का शीघ्र निर्माण करने, अस्थायी भवन की दशा शीघ्र सुधारने, विद्यालय में प्रकाश की उचित व्यवस्था करने, बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था करने, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और पीने के पानी की व्यवस्था करने आदि की मांग की। समस्याओं को लेकर 24 सितंबर को डीएम को ज्ञापन दिया था, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
सूचना मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया भवन निर्माण के लिए भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलने पर निर्माण कार्य शुरू होगा। पीने के पानी और सोलर लाइट की व्यवस्था जल्दी ही कर दी जाएगी। सीईओ आरसी आर्य ने बताया कि शिक्षकों की तैनाती के लिए विज्ञप्ति जारी हो गई है। विद्यालय में शीघ्र ही प्रयोगशाला चालू होगी इसके अलावा उनके स्तर की समस्याओं का समाधान तेजी से करने के प्रयास किए जाएंगे। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि आश्वासन शीघ्र पूरे नहीं हुए तो 24 अक्तूबर को बैठक करके आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। चक्काजाम करने वालों में अभिभावक संघ के अध्यक्ष दरबान सिंह बिष्ट, रमेश गढ़िया, कैलाश गोस्वामी, कविता बिष्ट, माधवी कपकोटी, मोहनी गढ़िया, विमला धामी आदि शामिल थे।