फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garuda livelihood seminar

गरुड़ में आजीविका गोष्ठी

Sun, 14 Aug 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Sun, 14 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Garuda livelihood seminar
गरुड़ में आजीविका गोष्ठी - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ (बागेश्वर)। श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम एवं एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के सहयोग से शनिवार को किसानों की गोष्ठी हुई। इसमें विधायक चंदन दास ने कहा कि जैविक उत्पाद बढ़ाने और नकदी फसलों की खेती करने में महिलाओं की भूमिका जरूरी है। आजीविका परियोजना ने किसानों के उत्पादों को अब घर से ही खरीदने की व्यवस्था कर दी है।

विज्ञापन


ब्लॉक सभागार में हुई 385 उत्पाद समूहों की संयुक्त संगोष्ठी में विधायक दास ने कहा कि आजीविका परियोजना ब्लॉक के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि आजीविका स्वायत्त सहकारिता समिति के माध्यम से क्रेता तक पहुंचाना और उत्पादक समूहों के सदस्यों को इनपुट सेवाएं विपणन प्रक्रिया पर समझ बनाना जरूरी है।
विज्ञापन


तकनीकी संस्था श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के समन्वयक चंद्रमणी उनियाल ने किसानों को परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कौणी, मडुवा, झंगोरा आदि फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसान को दो रुपये किलो उत्पाद पर बोनस दिया जाएगा। प्रभागीय परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र पांडे भविष्य की रणनीति के बारे में बताया। वहां जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, कृषि व्यापार अधिकारी नवीन भट्ट, डॉ. दीपक चंद्रा, धर्मराज, योगेंद्र आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed