{"_id":"57ed62714f1c1bca7f574316","slug":"garuda-jump-start-the-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ में खेलकूद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ में खेलकूद शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ में खेलकूद शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। माध्यमिक स्कूलों की तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मिनी स्टेडियम पुरूड़ा में शुरू हो गई हैं। उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम पुरूड़ा में खेलकूद प्रतियोगिताओं के उद्घाटन में ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि खेलों के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि खेलने से शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल में ब्लॉक का नाम का रोशन करने वाले खिलाड़ियों को वह अपनी ओर से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता के प्रायोजक युवा कांग्रेसी नेता दीपक गोस्वामी ने कहा कि भविष्य में भी वह खेलकूद प्रायोजित करेंगे। डीईओ आकाश सारस्वत ने खेलों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहां प्रधानाचार्य राम कुमार वर्मा, भुवन पाठक, एबीईओ चंपा, मोहन चंद्र पंत, नंदन अल्मिया, मोहन चंद्र पंत, आलोक पांडे, उमेश जोशी, आनंद नेगी, बबीता, जितेंद्र पंत, रेखा ऐठानी, सुनील सती आदि थे।
विज्ञापन