फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garbage in Bageshwar

गोमती पुल के समीप एकत्र किया जाता है कूड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Garbage in Bageshwar
बागेश्वर के गोमती पुल के पास चबूतरे पर एकत्रित कूड़ा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में बागनाथ मंदिर के गेट के पास सड़क पर कूड़ा एकत्र किया जाता है। शाम को रोजाना कूड़ा एकत्र होने लगता है, जो अगले दिन कूड़ा उठने तक बिखरा रहता है। संगम चौक बाजार के पास बने जय गुरु स्थान (चबूतरे) पर कूड़ा एकत्रित होने से लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तहसील रोड पर गोमती पुल के पास रोजाना शाम को कूड़ा फेंकने का सिलसिला शुरू हो जाता है। रोजाना सुबह नगरपालिका की कूड़ा गाड़ी आने तक सड़क पर ढेर लग जाता है। इससे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। सड़क पर भोजन की तलाश में कूड़े के आसपास लावारिस जानवरों का जमावड़ा रहता है। कटखने बंदर भी आते रहते हैं। लोगों ने पालिका से संगम चौक बाजार के पास कूड़ा एकत्रित करने वालों पर रोक लगाने और रोज लोगों के घरों से कूड़ा उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

रोजाना सुबह दुकान खोलने से पहले कूड़ा दिखाई देता है। बागनाथ मंदिर के गेट के सामने सड़क पर आए दिन कूड़ा फैलने से गंदगी रहती है। सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ललित सिंह रावल
बागनाथ मंदिर के गेट के सामने लोगों को कूड़ा फेंकने से बचना चाहिए। सड़क पर कूड़ा बिखरने से लावारिस जानवर एकत्रित हो जाते हैं। कूड़े के निस्तारण की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
- महेश गोस्वामी
बागनाथ मंदिर के गेट के सामने लोग सड़क पर कूड़ा एकत्रित कर रहे हैं। पालिका को लोगों के घरों से कूड़ा उठाने पर विशेष जोर देना चाहिए। ताकि सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर रोक लग सके।

- सूरज जोशी
गोमती पुल के पास सड़क किनारे एकत्रित कूड़े को लावारिस जानवर सड़क पर फैला देते हैं। इससे दुर्गंध उठती है। शाम से सुबह कूड़ा उठने तक वाहनों की आवाजाही दुष्प्रभावित हो रही है।
- भूपेश कनवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed