फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garbage Disposal required in Bageshwar

छठे दिन उठा बागेश्वर शहर का कूड़ा

Sun, 31 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 31 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Garbage Disposal required in Bageshwar
बागेश्वर में कूड़ा निस्तारण जरूरी - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। शहर के कूड़ा निस्तारण को लेकर हो रहे विरोध के बाद प्रशासन ने कूड़ा निस्तारण का जिम्मा अपने हाथों में ले लिया है। इसके तहत फिलहाल नगरपालिका कूड़ा उठाएगी और निस्तारण जिला प्रशासन स्वयं करेगा। शनिवार को छठे दिन कूड़े की सफाई होने से शहर के लोगों ने राहत महसूस की। 

विज्ञापन


पुलिस और ग्रामीणों के विरोध के कारण पांच दिनों तक शहर के कूड़े का निस्तारण नहीं हो पाया था। इससे कई जगह पर कूड़े के ढेर लग गए थे। इन कूड़े के ढेरों से दुर्गंध उठने के कारण शहरवासी परेशान हो गए थे। कूड़ा निस्तारण को लेकर लगातार हो रहे विरोध से खिन्न नगरपालिका ने शनिवार से कूड़ा नहीं उठाने का अल्टीमेटम दे दिया था।
विज्ञापन


इससे हरकत में आए जिला प्रशासन ने नगरपालिका अध्यक्ष से वार्ता कर कूड़ा उठाकर प्रशासन को सौंपने की बात कही। इसके बाद शनिवार को नगर के सभी क्षेत्रों से कूड़े की सफाई की गई। नगरपालिका की ओर से कूड़े से भरे वाहन प्रशासन को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन ने स्वयं की देखरेख में कूड़े का निस्तारण किया। एसडीएम फिंचाराम चौहान ने बताया कि कूड़े के निस्तारण के लिए स्थल चयन की कार्रवाई चल रही है। जल्दी ही उचित समाधान निकले इसके प्रयास किए जा रहे हैं। 

बागेश्वर। ग्रामीणों के विरोध के कारण पैदा हुई कूड़ा निस्तारण की समस्या के समाधान को लेकर नगरपालिका में व्यापार संघ, नागरिक मंच, सभासद सहित विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। इसमें कूड़ा निस्तारण को लेकर स्थल चयन पर भी मंथन हुआ।

नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि कूड़ा फेंकने पर रोक के कारण बड़ी समस्या पैदा हुई है। नया स्थल चयन को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें प्रशासन, नगरपालिका, वन विभाग, सिंचाई विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।


सामाजिक कार्यकर्ता पूरन रावत ने दफौट सड़क में ही कूड़ा निस्तारण के लिए एक स्थल का सुझाव दिया। पालिकाध्यक्ष ने प्रशासन से इस बारे में वार्ता करने की बात कही। बैठक में ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, नागरिक मंच के अध्यक्ष पंकज पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, दीप जोशी, नागेश्वरी जोशी, भगवत रावल आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed