{"_id":"610ee7108ebc3e73815e9771","slug":"ganga-arati-in-sarayu-sangam-bageshwar-bageshwar-news-hld433819428","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों ने सावन की चतुदर्शी को की गंगा आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों ने सावन की चतुदर्शी को की गंगा आरती
विज्ञापन
बागेश्वर में गंगा आरती करते जूना अखाड़ा के संत। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सावन की चतुर्दशी को बागनाथ धाम के पास सरयू नदी में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। हाल में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के आदेश पर सरयू में तट पर नियमित रूप से गंगा आरती होनी थी उस पर अमल नहीं सका।
शनिवार रात करीब आठ बजे श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के श्री महंत शंकर गिरी महाराज की मौजूदगी में सावन की चतुर्दशी पर गंगा आरती की गई। संतों और लोगों ने मां गंगा की आरती करने के साथ ही स्तुति की। 29 जुलाई को डीएम विनीत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरिद्वार की तर्ज पर गंगा आरती करने का निर्णय लिया गया था।
बैठक में जूना अखाड़े के महंत शंकर गिरी महाराज और अन्य संत भी मौजूद थे। इस बैठक में गंगा आरती के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई।
बाकायदा सूचना विभाग ने बैठक की विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी थी। शुक्रवार से गंगा आरती होनी थी, लेकिन नियमित रूप से गंगा आरती की शुरुआत नहीं हुई। मंत्री के आदेश पर नियमित रूप से गंगा आरती शुरू होगी, इसका सभी गंगा भक्तों को इंतजार है।