फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ganesh Festival begins with Ganapati Bappa Morea's Jaykar

गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे के साथ गणेश महोत्सव शुरू

Thu, 13 Sep 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 13 Sep 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Festival begins with Ganapati Bappa Morea's Jaykar
बिलौना में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
  बागनाथ घाट तथा बिलौना गांव में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश महोत्सव शुरू हो गया है।  शुभारंभ में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई।
विज्ञापन


बागनाथ घाट में आयोजित गणेश महोत्सव का विधायक चंदन राम दास ने शुभारंभ किया। पंडित गणेश जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार व मुख्य यजमान अमित रस्तोगी, पत्नी हिना रस्तोगी ने विशेष पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में उदित रस्तोगी, रंजीत रस्तोगी, अध्यक्ष नितेश वर्मा, संजय वर्मा, कंचन साह, अंकुर उपाध्याय, मनोज पांडे, देवेंद्र  अधिकारी, कमल नेगी, अनुज साह, प्रशांत मलड़ा, गंगा किरमोलिया आदि थे। इधर बिलौना गांव में भी गणेश महोत्सव की धूम रही। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। पं. भुवन चंद्र कांडपाल ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, प्रधान कैलाश गढ़िया, रणजीत सिंह बोरा, पूर्व प्रधान हरीश सुयाल, तेज सिंह घनौला आदि थे।  


गरुड़ में मंगल मूर्ति संगठन से जुड़े लोग बृहस्पतिवार को सुबह राम मंदिर गरुड़ में एकत्र हुए। राम मंदिर से महिलाओं ने गणेश जी मूर्ति के साथ नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली।  कलश यात्रा के राम मंदिर लौटने के बाद महोत्सव स्थल पर गणेश मूर्ति की स्थापना की गई। कार्यक्रम में घनश्याम जोशी, जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट, भुवन पाठक, देवेंद्र गोस्वामी  मनोज  पांडे, भगवान बल्लभ जोशी, कैलाश जोशी, हिमांशु तिवारी, मोहन बृजवासी, सुंदर भाकुनी, दिनेश नेगी, जनार्जन लोहुमी, प्रयाग पांडे, दिनेश कांडपाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed