{"_id":"641365fc168366cec5026c14","slug":"gairsain-summer-capital-bageshwar-news-c-8-1-83865-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी मुद्दे पर जवाब दे भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी मुद्दे पर जवाब दे भाजपा
Fri, 17 Mar 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस नेता। संवाद
- फोटो : बागेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस नेता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार के बजट पर पलटवार करते हुए सरकार और भाजपा से तमाम सवाल पूछे हैं। उन्होंने भाजपा से जवाब मांगा है कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा विधानसभा चुनाव में की गई थी। आज इस घोषणा पर भाजपा और सरकार ने चु्प्पी साध ली है आखिर क्यों?
बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि सरकार के बजट में महंगाई, रसोई गैस की कीमतों में राहत देने वाली कोई बात नहीं दिखाई दी जबकि आज सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई है। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में गैरसैंण के विकास के लिए बजट का प्रावधान किया था, एक भी कार्य गैरसैंण में नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में सचिवालय, विधानसभा भवन के जो काम कांग्रेस शासनकाल में हुए थे, उससे आगे बात नहीं बढ़ी है। कहा कि गैरसैंण के विकास के लिए सबसे पहले वहां जाने वाली सड़कों को चौड़ा करना होगा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि सरकार के बजट में उद्यान, कृषि, शिक्षा की बेहतरी के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है। बजट में युवाओं को रोजगार देने की बात होनी चाहिए थी। इस दौरान कांग्रेस नेत्री पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
.