{"_id":"6105a58f8ebc3e094862c44b","slug":"friendship-day-both-friends-became-school-toppers-the-goal-is-also-the-same-bageshwar-news-hld433045194","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रैंडशिप डे : दोनों सहेलियां बनीं स्कूल टॉपर, लक्ष्य भी एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रैंडशिप डे : दोनों सहेलियां बनीं स्कूल टॉपर, लक्ष्य भी एक
विज्ञापन
विशाखा और मानसी की जोड़ी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर (शंकर पांडेय)। कहते हैं सच्चा मित्र वही है, जो हर सुख-दुख में काम आए। ऐसी मित्रता विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा की विशाखा मिश्रा और मानसी मेहरा के बीच है। दोनों मेधावी छात्राओं ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में जहां स्कूल की टॉपर सूची में स्थान बनाया है, वहीं उनका लक्ष्य भी एक ही है। दोनों सिविल सेवा में जाना चाहती हैं।
दोनों की दोस्ती की शुरुआत कक्षा नौ में हुई थी। पढ़ाई में अव्वल होने के चलते दोनों की आपस में अच्छी बनने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। उनकी आपसी समझ, शिक्षा के प्रति लगन और कड़ी मेहनत रंग लाई। 2019 में हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में विशाखा ने 96.6 अंक लाकर विद्यालय टॉप किया तो प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया। मानसी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए और विद्यालय के टॉपरों में अपना नाम दर्ज कराया।
हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दोनों ने भविष्य का लक्ष्य तय कर लिया है। दोनों ने सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करने का निर्णय लिया। कोरोना के चलते स्कूल बंद हो गए और एक दूसरे से मिलना-जुलना बंद हुआ तो दोनों सहेलियां फोन के माध्यम से जुड़ी रहीं। ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही दोनों ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारियां भी पूरे जोरशोर से की थी। हालांकि इस वर्ष परीक्षा नहीं हो सकी, लेकिन अपने पिछले प्रदर्शन के आधार पर दोनों ने एक बार फिर से विद्यालय की टॉपर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया। इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में विशाखा ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉप किया, मानसी ने भी 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया है। दोनों सहेलियों का कहना है कि वह अपनी मित्रता को आजीवन कायम रखेंगी और हर सुख-दुख में एक दूसरे का सहयोग करेंगी। (संवाद)