{"_id":"64f8c0e0c27248be530ff47e","slug":"fraud-accused-acquitted-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-1352-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: धोखाधड़ी का आरोपी दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: धोखाधड़ी का आरोपी दोषमुक्त
Wed, 06 Sep 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
बागेश्वर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजन सिंह की अदालत ने धोखाधड़ी के आरोपी को दोषमुक्त किया है। गवाहों के बयानों में विरोधाभास के चलते न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए आरोपी को दोषमुक्त करने का फैसला सुनाया।
वादी उरूज आलम पुत्र कमरूल हसन निवासी नुमाइशखेत बागेश्वर ने छह मई 2023 को कोतवाली में सुरेश कोरंगा नाम के युवक के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि वादी की सरयू पुल के पास दुकान है और वह कैमरे भी किराए पर देता है। चार अप्रैल 2023 को वादी के पास से एक युवक ने कैमरा किराए पर लिया। उसने अपना नाम सुरेश कोरंगा बताया और 400 रुपये किराया देकर गया।
कैमरा ले जाने वाले युवक ने बाकी 400 रुपये और कैमरा दूसरे दिन लौटाने की बात कही, लेकिन लौटकर नहीं आया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 406 के तहत केस दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्यूनरा गधेरे के पास ठंडी सड़क से बताए गए हुलिए के युवक को पकड़ा।
विज्ञापन
आरोपी ने अपना नाम नीरज साह निवासी बेरीनाग बताया। आरोपी के पास से वादी का कैमरा भी बरामद किया गया। वादी ने कैमरे की शिनाख्त अपने कैमरे के रूप में की। आरोपी ने कबूल किया कि उसने सुरेश काेरंगा के छद्म नाम से कैमरा किराये पर लेकर धोखाधड़ी की है।
एसआई मीना रावत ने विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। अभियोजन पक्ष की ओर से पांच गवाह पेश कराए गए। आरोपी की ओर से अधिवक्ता नरेंद्र सिंह कोरंगा और हेम चंद्र सिंह राणा ने मामले की पैरवी की।