फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four shops of indigenous and English liquor alloted from the lottery

देसी और अंग्रेजी शराब की चार दुकानें लॉटरी से आवंटित हुई

Sat, 29 Jun 2019 11:05 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
बागेश्वर। Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 29 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
Four shops of indigenous and English liquor alloted from the lottery
बागेश्वर के जिला कलेक्ट्रेट में लॉटरी निकालता युवक। - फोटो : अमर उजाला
 जिले में लंबे समय से बंद चल रही कांडा, काफलीगैर, भराड़ी की देसी और अंग्रेजी शराब की चार दुकानें लॉटरी के जरिये आवंटित की गई। इन दुकानों से सरकार को 7.09 करोड़  से ज्यादा का राजस्व मिलेगा। 
विज्ञापन


 डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लॉटरी से दुकानों का आवंटन हुआ। भराड़ी की अंग्रेजी शराब की दुकान के लिए एकमात्र हयात सिंह निवासी बिरोड़ा, अल्मोड़ा ने आवेदन किया था। यह दुकान उनको आवंटित की गई। इस दुकान से  4,11,67,631 रुपये का राजस्व मिलेगा। कांडा की अंग्रेेजी  शराब की दुकान के लिए दो आवेदन थे। लॉटरी किशन सिंह निवासी सेकुडा अल्मोड़ा की खुली। इस दुकान से  2,02,88,037 का राजस्व मिलेगा।  
विज्ञापन


काफलीगैर देसी शराब की दुकान के लिए पांच आवेदन हुए। इनमें विक्रम सिंह बल्दिया निवासी न्यू शिव मंदिर कालौनी देहरादून के नाम की लाटरी खुली। इस दुकान से 71,18,182 रुपये का राजस्व मिलेगा।  कांडा देसी शराब की दुकान के लिए चार आवेदन हुए। इसमें लॉटरी तारा सिंह निवासी कपकोट के नाम की खुली। इस दुकान से 23,61,450 रुपये का राजस्व मिलेगा। इस दौरान एडीएम राहुल गोयल, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, जिला आबकारी अधिकारी विवेक सोनाकिया, डीएसओ अरुण वर्मा, कोतवाल टीआर वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed