{"_id":"5f1c76d48ebc3e9f624f453f","slug":"four-roads-closed-due-to-rain-in-bageshwar-bageshwar-news-hld39105423","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में बारिश से चार सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में बारिश से चार सड़कें बंद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बारिश के कारण चार सड़कें बंद होने से यातायात बाधित है। बोल्डर और मलबे के कारण सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि धपोली-जेठाई सड़क में किमी एक पर भारी वाहनों की आवाजाही ठप है। कपकोट-कर्मी-तोली में किमी दो पर, बघर सड़क पर किमी सात पर और रिखाड़ी-वाछम सड़क पर किमी दस पर मलबे के कारण आवाजाही बाधित है। बताया कि बंद सड़कों को खोलने के लिए संबंधित विभाग की ओर से मौके पर जेसीबी भेजी गई है।
जल्द आवाजाही सुचारू कर दी जाएगी। शनिवार को एक सप्ताह से बंद थुनाई-मिहिनिया सड़क सुचारू कर दी गई है। आपदा विभाग के मुताबिक कपकोट ब्लॉक में 7.50 एमएम बारिश हुई। सरयू का जलस्तर 865.80 मीटर, गोमती का जलस्तर 862 मीटर पर है। जबकि खतरे का स्तर 870.70 है।