फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four nominees for president, eight nominations for member

अध्यक्ष पद पर चार, सदस्य के लिए आठ नामांकन

Tue, 23 Oct 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 23 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four nominees for president, eight nominations for member
कपकोट में नामांकन करते कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद बिष्ट। - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर नगर पालिका और कपकोट नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इसी तरह दोनों नगर निकायों में सदस्य पद के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


सोमवार को बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बतौर निर्दलीय मंजू बिष्ट और नंदा बल्लभ भट्ट ने नामांकन पत्र एक-एक सेट में दाखिल कराया। इन दावेदारों ने बिना शक्ति प्रदर्शन महज चार प्रस्तावकों के साथ नामांकन किया। इसी तरह बिलौनासेरा वार्ड से सदस्य पद के लिए भूपेंद्र सिंह ने एक, पूरन चंद्र ने दो सेट में नामांकन किया। ज्वालादेवी वार्ड से नीमा गुसाई ने एक, बागनाथ वार्ड से संजय साह ने दो, बैणीमाधव वार्ड से बसंती देवी ने एक सेट में नामांकन किया। 
विज्ञापन

कपकोट नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह बिष्ट ढोल नगाड़ों के साथ नामांकन कराने पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी बिष्ट ने अधिवक्ता चामू देवली के माध्यम से दो सेटों में नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसर को सौंपा। यहां कांग्रेेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंती परिहार, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी आदि थे। दूसरी ओर बिना शक्ति प्रदर्शन अध्यक्ष पद पर निर्दल चंदन सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बाजार वार्ड से सदस्य पद के लिए तनुज तिरुवा ने दो जबकि शिवालय वार्ड से अनीता जोशी ने एक सेट में नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed