{"_id":"57111f174f1c1b330d4a6c18","slug":"four-injured-riding-a-scooty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार चार लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे के घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर-बैजनाथ मोटर मार्ग में ट्रक और स्कूटी की टक्कर में एक साल के बच्चे सहित चार घायल हो गए। दो घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर-बैजनाथ मोटर मार्ग में कमेटी आईटीआई के पास गोविंद सिंह अपनी स्कूटी नंबर यूके 02-7144 में तीन बच्चों को लेकर बागेश्वर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी बैजनाथ की ओर जा रहे ट्रक नंबर यूके 04-3238 से टकरा गई।
विज्ञापन
इससे स्कूटी सवार रवाईखाल निवासी गोविंद सिंह, रिश्तेदारी में आई शीशमहल हल्द्वानी निवासी 14 वर्षीय नमिता नेगी पुत्री कुंदन सिंह नेगी, कमेड़ी निवासी विवेक रौतेला पुत्र खीम सिंह एक वर्ष, दफौट निवासी सोनू पुत्री राजेंद्र सिंह उम्र चार वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. बीएस सामंत, डॉ. एलएस बृजवाल, आरएस सीपाल, डॉ. बिष्ट ने घायलों का उपचार किया। नमिता नेगी और विवेक के सिर में गंभीर चोटें होने से दोनों को रेफर कर दिया। इसके बाद घायलों के परिजन सभी को हायर सेंटर ले गए। कोतवाल हरक सिंह फिरमाल ने बताया कि ट्रक चालक नरेंद्र सिंह को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि स्कूटी के अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना हुई। चढ़ाई में जा रहे ट्रक चालक की कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन