फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four houses of Gwad are in danger due to landslide

भूस्खलन से ग्वाड़ के चार आशियाने खतरे से घिरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four houses of Gwad are in danger due to landslide
बागेश्वर के ग्वाड़ गांव में भूस्खलन से दरकी पहाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के ग्वाड़ गांव में भूस्खलन से चार परिवारों के आशियाने खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके के लिए बन रही सड़क निर्माण के कारण गांव भूस्खलन की चपेट में आया है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से मकानों की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इलाके के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए पहाड़ी को खोद दिया गया है। ग्वाड़ गांव के मकानों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया। पिछले दिनों की बारिश के दौरान पूरी पहाड़ी दरक गई है। इन लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया है कि भूस्खलन के कारण गांव के गुलाब सिंह, चंदन सिंह, हरीश सिंह और पूरन सिंह के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। गुलाब सिंह के मकान के लिए तो गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि आवासीय मकानों की सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए तो कभी भी हादसा हो सकता है। इन लोगों ने एसडीएम से स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा के उपाय कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में गांव के लोग मिले थे। ग्वाड़ में सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा दीवार लगाई गई थी। गांव के लोगों ने पानी की निकासी का सिस्टम सही नहीं बनाया है, इस वजह से भूस्खलन हो रहा है। आपदा मद से सुरक्षा दीवार लगाने के लिए बजट मांगा जाएगा। - संजय कुमार पांडेय ईई लोनिवि बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed