फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four-fold cropped by a hailstorm, one-storey house damaged in Devalet

ओलावृष्टि से फसलें चौपट, देवलेत में एक मंजिला मकान क्षतिग्रस्त

Fri, 21 Apr 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 21 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Four-fold cropped by a hailstorm, one-storey house damaged in Devalet
देवलेत गांव में बारिश की भेंट चढ़ा मकान। - फोटो : अमर उजाला
 पल्ला कमस्यार क्षेत्र और कपकोट के गांवों में हुई ओलावृष्टि से रबी की फसल और सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है। तूफान और बारिश से नरगोली ग्राम पंचायत के देवलेत तोक में एक मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से प्रभावितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को पल्ला कमस्यार क्षेत्र के चंतोला, नरगोली, ठांगा, तुषरेड़ा, सिमायल, औलानी, बगराटी, कपूरी, धौलियापाटा, रावतसेरा, कोटभंडार, पैठाण, अठपैसिया, नौलियागांव, भंडारीसेरा, करेड़िया, माणा दिगोली आदि गांवों में तेज गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। ग्रामीणों ने बताया कि 50 से 120 ग्राम वजन के ओले उन्होंने पहली बार देखे। ओलावृष्टि से गेहूं, जौ, मसूर की फसल के साथ खेतों में बोई सब्जियां भी चौपट हो गई। 
विज्ञापन

कपकोट ब्लाक के ग्राम पंचायत के कपकोट, ऐठान, खडगड़ा, बैड़ा, पांकड़ में भी ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। तूफान के साथ हुई बारिश सेग्राम पंचायत नरगोली के देवलेत तोक निवासी पुष्कर राम एक मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान मकान में रह रहे लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई।  घर का सारा सामान और अनाज मलबे में दब गया। ग्राम प्रधान अनिल रौतेला और बीडीसी सदस्य कुंदन बोरा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर ने शासन प्रशासन से ओलावृष्टि प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed