फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four Arrested in Bageshwar Police

युवकों पर धारदार हथियार से हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Four Arrested in Bageshwar Police
बागेश्वर। दीपावली के दिन दुग बाजार में दिनदहाड़े युवकों पर धारदार हथियार से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय के दुग बाजार में कुछ युवकों ने दोपहिया वाहन में सवार होकर आ रहे दो युवकों को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इससे पूर्व एक अन्य युवक से भी मारपीट की गई थी। घटना के विरोध में व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव किया था।
विज्ञापन

घटना में चोटिल हुए युवक शिवम उर्फ शुभम ने कोतवाली में नौ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,148,323,324 और 504 के तहत केस दर्ज किया और एसआई गोविंद बल्लभ भट्ट को मामले की जांच सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जांच के बाद धारा 506 की बढ़ोतरी की गई। पुलिस टीम ने आरोपी करन कठायत (22), नीरज कठायत उर्फ नीरू (20) दोनों निवासी द्यांगण, राहुल सिंह बिष्ट (22) निवासी गोगिनापानी और हिमांशु टंगड़िया (22) निवासी अमसरकोट को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed